Axis My India exit poll : नतीजों से पहले वैभव गहलोत की सीट पर बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल ने किया भौचक्का!
Axis My India exit poll : चुनावी नतीजों से पहले वैभव गहलोत की जालौर-सिरोही सीट पर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंका दिया है.

Axis My India exit poll : राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से जालौर-सिरोही लोकसभा (Nagaur Loksabha Seat) सीट काफी अहम है. क्योंकि इस सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी के लुंबाराम चौधरी मैदान में हैं. मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच india today axis my india ने सीटवार एग्जिट पोल जारी किया है जिसके आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं.
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (india today axis my india) के एग्जिट पोल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav gehlot) की सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है. हालांकि क्लोज फाइट में यहां बीजेपी के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी लीड करते हुए नजर आ रहे हैं.
जालौर में पायलट कर सकते थे वैभव की जीत पक्की
जालौर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर के साथ कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की जीत का दावा कर रही है. हालांकि इस जीत को लेकर पूरी तरह से कोई आश्वस्त नहीं दिख रहा है. कांटे के मुकाबले में रिजल्ट के चित या पट होने की बात भी कही जा रही है. कई पत्रकारों ने इस पर अपना अनुमान जताया है.
यह भी पढ़ें...
पत्रकार लूणा राम दर्जी का कहना है कि इस बार कांग्रेस जीत सकती है. हालांकि जीत का मार्जिन काफी कम रहेगा. दिलीप डूडी के मुताबिक पिछले 4 चुनावों ये यहां बीजेपी बढ़त बनाकर रखे हुई है. इस बार कांग्रेस टक्कर दे रही है. विक्रम गर्ग की मानें तो सचिन पायलट ने जालौर में सभा की होती तो वैभव गहलोत ज्यादा मार्जिन से जीतते. वहीं ललित पटेल के मुताबिक लुम्बाराम चौधरी की जगह बीजेपी किसी और को मौका देती तो अच्छे मार्जिन से जीत होती.
यहां देखें सभी 25 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे
लोकसभा कोड | लोकसभा सीट | मोस्ट पॉपुलर पार्टी |
1 | गंगानगर | कांग्रेस |
2 | बीकानेर | बीजेपी |
3 | चूरू | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
4 | झुंझुनूं | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
5 | सीकर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/सीपीआई (एम) |
6 | जयपुर ग्रामीण | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
7 | जयपुर | बीजेपी |
8 | अलवर | बीजेपी |
9 | भरतपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
10 | करौली धौलपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
11 | दौसा | कांग्रेस |
12 | टोंक सवाई माधोपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
13 | अजमेर | बीजेपी |
14 | नागौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/आरएलपी |
15 | पाली | बीजेपी |
16 | जोधपुर | बीजेपी |
17 | बाड़मेर | कांटे की टक्कर-निर्दलीय/कांग्रेस |
18 | जालौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
19 | उदयपुर | बीजेपी |
20 | बांसवाड़ा | कांटे की टक्कर-BAP/बीजेपी |
21 | चित्तौड़गढ़ | बीजेपी |
22 | राजसमंद | बीजेपी |
23 | भीलवाड़ा | बीजेपी |
24 | कोटा | बीजेपी |
25 | झालावाड़ बारां | बीजेपी |