Rajasthan: रामनवमी पर शोभा यात्रा की पाबंदी के बाद बैकफुट पर आया जिला प्रशासन, देर रात यात्रा निकालने की दी अनुमति

Gopal Lal

17 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 17 2024 9:32 AM)

Rajasthan: राजस्थान के करौली में जिला मुख्यालय पर इस बार भगवान राम की शोभायात्रा की तैयारी में जुटी आयोजन समिति को मंगलवार देर शाम उस समय धक्का लगा जब जिला प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की स्वीकृति नहीं दी. जिसको लेकर आयोजन समिति और शोभायात्रा की तैयारी में जुटे राम भक्तों को खासी निराशा हाथ लगी.

Rajasthan: रामनवमी पर शोभा यात्रा की पाबंदी के बाद बैकफुट पर आया जिला प्रशासन, देर रात यात्रा निकालने की दी अनुमति

Rajasthan: रामनवमी पर शोभा यात्रा की पाबंदी के बाद बैकफुट पर आया जिला प्रशासन, देर रात यात्रा निकालने की दी अनुमति

follow google news

Rajasthan:  राजस्थान के करौली में जिला मुख्यालय पर इस बार भगवान राम की शोभायात्रा की तैयारी में जुटी आयोजन समिति को मंगलवार देर शाम उस समय धक्का लगा जब जिला प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की स्वीकृति नहीं दी गई. इससे राम भक्त पूरी तरह नाराज हो गए और यहां तक कहने लग गए कि राजस्थान में भाजपा सरकार में अगर राम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा की स्वीकृति नहीं मिलती है तो कब मिलेगी. लेकिन देर रात प्रशासन ने नरमी दिखाते हुए शाम 3 बजे यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है.

यह भी पढ़ें...

इससे पहले देर शाम जिला मुख्यालय पर आयोजन समिति के संयोजक अशोक सिंह धावई ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी कि जिला प्रशासन की और से आचार संहिता का बहाना लेकर शोभायात्रा की स्वीकृति नहीं दी है. शोभायात्रा में 200 से अधिक लोग तैयारी में जुटे हुए थे लेकिन जिला प्रशासन ने उन लोगों को एक-एक करके थाने पर बुलाकर डराया धमकाया और पाबंद करने की धमकी दी.

डीजे वालों को किया गया पाबंद
 

शोभायात्रा में डीजे नहीं बजे इसको लेकर भी डीजे वालों को अलग-अलग नोटिस जारी करके उन्हें पाबंद किया गया है. उनको कहा गया है कि कोई भी शोभायात्रा में डीजे नहीं बजाएगा. नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. देर शाम तक जिला प्रशासन से स्वीकृति नहीं मिलने पर आयोजन समिति संयोजक अशोक सिंह गुर्जर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को निराशाजनक बताते हुए कहा था कि 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को स्थगित करने की जानकारी दी. लेकिन अब प्रशासन की तरफ से परमिशन दे दी गई है. 

बैकफुट पर आया प्रशासन

देर रात  प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी है. अब तय कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी. इससे पहले शाम को आयोजन समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी गई थी. आयोजन समिति के वरिष्ट पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन की सहमति बनने पर देर रात शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया गया है. इस बात की जानकारी आयोजन समिति संयोजक अशोक सिंह ने दी.

    follow google newsfollow whatsapp