लाइव

IPL Auction 2024 Live Updates: स्पिनरों पर लग रही है बोली, इन दो स्पिनर्स को नहीं मिले खरीददार

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Rajasthantak
social share
google news

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 07:28 PM • 19 Dec 2023

    ipl 2024 auction: जेम्स नीशम और कीमो पॉल को नहीं मिला कोई खरीददार

    इस नीलामी के दौरान जेम्स नीशम और कीमो पॉल को कोई खरीददार नहीं मिला.
  • 07:27 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024: डेविड विली के लिए 2 करोड़ रुपए की बोली

    लखनऊ सुपर जाइंट्स ने डेविड विली को 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
  • 07:14 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction slots: स्पिनरो पर लग रही बोली

    IPL Auction में स्पिनरो पर बोली लग रही है. सेट-10 से पहले खिलाड़ी शिव सिंह 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे. इसके बाद मानव सुथार को गुजरात टाइटंस, एम सिद्धार्थ को 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ सुपर जायट्ंस और श्रेयस गोपास को मुंबई इंडियंस ने खरीदा. जबकि मुरुगन अश्विन और पुलकित नारंग अनसोल्ड रहे.
  • 06:45 PM • 19 Dec 2023

    ipl 2024 auction: पैट कमिंस की बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट

    पैट कमिंस के 20.50 करोड़ में बिकने के बाद कई तरह के मीम भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट की गई तस्वीर में अमिताभ बच्चन हैं, ये तस्वीर केबीसी की है. तस्वीर पर लिखा है 20.50 करोड़. तस्वीर के साथ राजस्थान लिखा है. विश्व कप भी ले गया और…. आरआर ये कहना चाहती है कि पैट कमिंस विश्व कप 2023 भी ले गया और 20.50 करोड़ भी.
  • ADVERTISEMENT

  • 06:17 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction players base price: 8 करोड़ रुपए लगी बोली, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

    20 लाख बेस प्राइस वाले समीर रिजवी के लिए बोली 8 करोड़ 40 लाख तक गई. इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है.
  • 06:06 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024: एक अच्छे मैच फिनिशर हैं शुभम दुबे

    आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एक नए चेहरे के लिए बड़ा दांव केला है. बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं. उनकी मैच फिनिशर की भूमिका के चलते राजस्थान ने 5.80 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया. जबकि शुभम का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था यानी बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा कीमत देकर राजस्थान ने खरीदा.
  • ADVERTISEMENT

  • 04:47 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024: 8 खिलाड़ी खरीदने के लिए महज 14.5 करोड़ रुपए

    राजस्थान रॉयल्स की वर्तमान स्कवाड में 17 खिलाड़ी हैं. यानी 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड पूरी करने के लिए उसके पास 8 स्लॉट खाली हैं. आज नीलामी शुरू होने से पहले RR के पास महज 14.5 करोड़ रुपए बचे थे. यानी उसके ऑक्शन पर्स में प्रति स्लॉट औसतन महज 1.81 करोड़ रुपए ही हैं. खास बात यह भी है कि एक स्लॉट के लिए औसत उपलब्ध रकम में यह सभी 10 फ्रेंचाइजी में सबसे छोटा आंकड़ा है. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी को बेहद ध्यान से अपने ऑक्शन पर्स का इस्तेमाल करना होगा.
  • 04:03 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024 players list: अनसोल्ड रहे मुजीब उर रहमान

    वही, कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे. मुजीब उर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ था और उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई. इसके अलावा दिलशान मंदुशंका को 4 करोड़ 60 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
  • 03:49 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024 players list: स्टॉर्क के लिए 24 करोड़ से ज्यादा की बोली

    इस आईपीएल सीजन की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की जमकर बोली लग रही है. मिशेल स्टार्क के लिए कोलकाता टीम ने अब तक 24.75 करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है.
  • 02:58 PM • 19 Dec 2023

    ipl 2024 auction: जानिए अब तक के सीजन में कौन-कौन है महंगे प्लेयर्स?

    इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है. जिन्हें 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने 18 करोड़ 50 लाख में ख़रीदा था. लेकिन अब इस मामले में पैट कमिंस आगे निकल गए हैं. IPL के सभी सीजन में अब तक टॉप-5 महंगे खिलाड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में बेन स्टोक्स और क्रिस मॉरिस भी शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 में मॉरिस के लिए 16.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई थी.
  • 02:35 PM • 19 Dec 2023

    IPL auction 2024 live: हर्षल पटेल के लिए पंजाब सुपर किंग्स और गुजरात के बीच मची होड़

    अब हर्षल पटेल के लिए भी पंजाब सुपर किंग्स और गुजरात ने बड़ी बोली लगाई. 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस से शुरू होकर बोली 11 करोड़ 75 लाख तक पहुंची. इस खिलाड़ी को पंजाब में खरीदा.
  • 02:21 PM • 19 Dec 2023

    IPL2024Auction updates: पैट कमिंस के लिए 20.50 करोड़ रुपए की बोली

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए 20.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई.
  • 02:14 PM • 19 Dec 2023

    IPL2024Auction: पेट कमिंस के लिए बोली, टूट गया रिकॉर्ड

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए अब तक 19 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है. IPL Auction में अब तक का बड़ा रिकॉर्ड है.
  • 02:10 PM • 19 Dec 2023

    IPL Auction 2024 Live Updates: पॉवेल के लिए RR की बोली के बाद इस खिलाड़ी के लिए मची होड़

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए अब तक 12 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है.
  • 02:08 PM • 19 Dec 2023

    IPL2024Auction: पेट कमिंस के लिए लग रही बड़ी बोली

    ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए बड़ी बोली लगाई जा रही है. 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी के लिए अब तक 6.20 करोड़ रुपए की बोली लगाई जा चुकी है.
  • 01:29 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction 2024: सबसे पहली बोली में राजस्थान राॅयल्स ने मारी बाजी

    ipl auction 2024: रोवमैन पॉवेल को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ा मुकाबला चला. राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारते हुए पॉवेल को 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा. अब पॉवेल राजस्थान की टीम के प्लेयर हैं.
  • 01:23 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction slots: राजस्थान रायल्स के पास 8 जगह खाली है, इतने विदेशी खिलाड़ी भी आ सकते हैं.

    ipl auction slots: राजस्थान रॉयल्स टीम में कुल 8 खिलाड़ियों की जगह है. इनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है. यानी 3 विदेशी खिलाड़ियों समेत 8 प्लेसर्य के लिए आरआर नीलामी में भाग लेगी.
  • 01:23 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction slots: राजस्थान रॉयल्स के पास इतना करोड़ बचा है

    ipl auction slots: राजस्थान रॉयल्स के पास कुल साढ़े 14 करोड़ की राशि शेष है. वहीं साढ़े 85 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं.
  • 01:23 PM • 19 Dec 2023

    ipl auction players base price: यहां जानें किस बेस प्राइज में कितने खिलाड़ी

    ipl auction players base price: 2 करोड़ के बेस प्राइस में 23 और डेढ़ करोड़ के बेस प्राइज में 13 खिलाड़ी हैं.
  • 01:12 PM • 19 Dec 2023

    ipl 2024 auction: ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों ने अपने नाम लिए वापस

    ipl 2024 auction: ऑक्सन से पहले 3 खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं. इनमें एक इंग्लैड और दो बांग्लादेश के क्रिकेटर हैं.
follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT