उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्टाइल में आई भजनलाल शर्मा की राजस्थान पुलिस, डकैतों के उड़ा रही होश

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Crime Scene: CM Bhajanlal’s police in full Yogi style, selectively crushing the dacoits of Rajasthan!

social share
google news

कुख्यात डकैतों का गढ़ माना जाने वाला धौलपुर, एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा.. और क्या हुआ जब पुलिस और डकैतों के बीच 10 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं.. क्या हुआ जब धौलपुर पुलिस का सामना एक बार दो कुख्यात डकैतों से हुआ..

धौलपुर.. जो आज से नहीं बल्कि सालों से डकैतों का गढ़ माना जाता है.. वहां एक बार फिर दो डकैत पकड़े गए हैं। आपको अपनी स्क्रीन पर दो तस्वीरें दिख रही होंगी.. एक तरफ है पहले की तस्वीर.. और दूसरी तरफ बाद की तस्वीर। 22 दिसंबर 2023 को अपराधियों ने धौलपुर में एक पेट्रोल पंप लूटा.. फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई और अब ठीक एक महीने बाद धौलपुर पुलिस ने 2 मुख्य लुटेरों को पकड़ लिया.. और ऐसा पकड़ा है कि दोनों चलने की हालत में भी नहीं हैं। जी हां.. धौलपुर पुलिस ने फुल यूपी स्टाइल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। और 25-25 हजार के इनामी डकैत अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। आपको बताएं कि अजीत और कल्याण ठाकुर पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, और ये इतने शातिर और चकमा देने में माहिर हैं कि इन्हें पकड़ने के लिए तीन जिलों की पुलिस को लगाना पड़ गया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

धौलपुर पुलिस को सूचना मिलती है कि इनामी डकैत अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर करौली जिले में छिपे हैं.. इसके बाद धौलपुर पुलिस की एक स्पेशल टीम वहां दविश देने पहुंचती है, लेकिन पता चलता है कि दोनों वहां से फरार होकर भरतपुर पहुंच गए हैं.. इसके बाद भरतपुर में चारों तरफ नाकेबंदी की जाती है। पुलिस की कई टीमें लगती हैं करौली, भरतपुर और धौलपुर में तीनों की तलाश शुरू होती है। और पुलिस की ये तलाश खत्म होती है धौलपुर के सरमथुरा इलाके में। डकैत अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर यहां पुलिस के सामने थे.. कि तभी दोनों पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर देते हैं। फिर क्या पुलिस को भी मौका मिल जाता है जवाबी कार्रवाई का। इसके बाद तो बस एक तरफ पुलिस थी.. एक तरफ ये दोनों डकैत और धौलपुर में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट। हालांकि ये दोनों भी कब तक बचते, कितनी गोलियां चलाते.. कुछ देर की मुठभेड़ के बाद दोनों डकैतों को लगता है अब जान बचाना है तो भागना पड़ेगा। और दोनों ऐसा ही करते हैं.. लेकिन धौलपुर पुलिस भी इन्हें कहां छोड़ने वाली थी। पुलिस के साथ मुठभेड़ में ये दोनों घायल हो जाते हैं और अब इनका बचकर भागना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था।

करीब महीने भर की तलाश के बाद आखिरकार कुख्यात अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में हैं। बता दें कि ये दोनों आगरा में मारे गए डकैत मुकेश ठाकुर गैंग के हैं.. जिनके खिलाफ लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डकैत अजीत ठाकुर और कल्याण ठाकुर हार्डकोर अपराधी हैं, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अजीत ठाकुर पर तीस और कल्याण ठाकुर पर 24 मामले दर्ज हैं। अब 25-25 हजार के ये इनामी डकैत पुलिस के शिकंजे में हैं और धौलपुर पुलिस इनकी अच्छी खातिरदारी कर रही है।

ADVERTISEMENT

आपको क्राइम सीन की ये कहानी कैसी लगी ये आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं.. तब तक के लिए बने रहिए राजस्थान तक के साथ।

ADVERTISEMENT

Crime Scene: CM Bhajanlal’s police in full Yogi style, selectively crushing the dacoits of Rajasthan!

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT