Crime Scene: चाचा-भतीजी के रिश्ते की सबसे काली करतूत! Alwar में बड़ा बवाल!

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Crime Scene: The darkest act of uncle-niece relationship! Big uproar in Alwar!

social share
google news

एक 6 साल की बच्ची शाम के वक्त ट्यूशन पढ़कर घर आती है.. घर पर मौजूद होता है एक 22 साल का युवक जो उसे उठाकर कमरे में ले जाता है.. और दरवाजा अंदर से बंद कर लेता है। कुछ देर बाद बच्ची की मां घर आती है.. बच्ची को ढूंढती है लेकिन वो पूरे घर में नहीं मिलती। कि तभी उसी कमरे से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आती है.. मां दौड़ी-दौड़ी कमरे की तरफ भागती है और जब अंदर देखती है तो वहां सिर्फ उसकी बच्ची रो रही होती है।

आज अपराध की एक ऐसी कहानी पर बात होगी जिससे ना सिर्फ इंसानियत शर्मसार होगी बल्कि.. आप सुनकर हिल जाएंगे कि एक परिवार में ऐसा भी हो सकता है और एक सनकी चाचा अपनी 6 साल की भतीजी के साथ ऐसा भी कर सकता है। जी हां.. लेकिन ऐसा हुआ है..

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

हुआ ये कि अलवर शहर के कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची के साथ रहती है। एक साल पहले उसका पति गुजर और घर-परिवार चलाने वाला कोई नहीं है.. मजबूरन उसे घर-घर जाकर काम करना पड़ता है। एक रोज़ वो घर पर नहीं थी.. शाम का वक्त था.. महिला की 6 साल की बेटी ट्यूशन पढ़कर वापस घर आती है इस बात से बिल्कुल अनजान कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। कि तभी उसका 22 साल का चाचा भी घर आ जाता है। घर में किसी को ना देखते हुए उसके अंदर का हैवान जाग जाता है जो शायद काफी पहले से जाग रहा था.. बस मौका नहीं मिल रहा था। वो बच्ची को अपने कमरे में ले जाता है और इसके बाद जो करता है हम आपको बता भी नहीं सकते। हम नहीं बता सकते किस तरह एक चाचा ने ही अपनी भतीजी की अस्मत लूट ली, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं रोता हुआ छोड़कर भाग गया। थोड़ी देर बाद बच्ची की मां आती है और अपनी आंखों के सामने जो देखती है उससे उसके पांव तले जमीन खिसक जाती है। पहले तो उसे समझ नहीं आता कि उसकी बेटी को हुआ क्या है, वो क्यों इस तरह रो रही है। हिम्मत करके मां अपनी बेटी को शांत करती है.. पूछती है बेटा क्या हुआ तो बच्ची धीरे-धीरे पूरी कहानी बयां कर देती है। जाहिर ये सुनकर मां का कलेजा फट चुका था और वो सीधा पुलिस के पास भागती है। तब तक आस-पास के लोगों को भी पता चल जाता है.. पुलिस में शिकायत तो हो जाती है लेकिन लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

बच्ची के परिजन और इलाके के लोग सड़क जाम करके हंगामा करने लगे और शायद पब्लिक का दवाब ही था कि पुलिस ने आरोपी चाचा को महज 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जी हां.. भतीजी की इज्जत लूटने वाले चाचा को अलवर पुलिस ने घटना के 6 घंटे के भीतर ही दबोच लिया और अब पुलिस उससे सख्ती से निपट रही है। मामला पॉक्सो का है, दुष्कर्म पीड़िता की उम्र 12 साल से कम है तो जाहिर है आरोपी चाचा का बचना अब नामुमकिन है। लेकिन कुल मिलाकर कह सकते हैं कि आज कलयुग में मानवता और इंसानियत की शर्मसार करने वाली इससे बुरी तस्वीर नहीं हो सकती।

ADVERTISEMENT

खैर.. क्राइम सीन का आज का ये एपिसोड आपको कैसा लगा ये आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अब मिलेंगे हम क्राइम कि कोई और दिलचस्प कहानी लेकर.. तब तक के लिए आप बने रहिए राजस्थान तक के साथ।

ADVERTISEMENT

Crime Scene: The darkest act of uncle-niece relationship! Big uproar in Alwar!

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT