यूरोप में 50 देशों के सामने धोली मीणा ने किया कुछ ऐसा कि दीया कुमारी भी हुईं फैन, जानें

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Princess Diya Kumari is also a fan of Dholi Meena!

social share
google news

दौसा की रहने वाली धोली मीणा अक्सर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। विदेश में रहकर भी राजस्थानी संस्कृति को नहीं भूलने वाली धोली ने एक बार फिर से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का मान भी बढ़ाया है। धोली ने यूरोप के माल्टा में अंतरराष्ट्रीय उत्सव के दौरान 50 देशों के सामने घूमर नृत्य कर वहां सबका दिल जीत लिया। अब देश भर से लोग धोली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। धोली के डांस को देखकर राजकुमारी दीया ने भी उनकी तारीफ कर दी। दिया ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दौसा निवासी धोली मीणा जी ने यूरोप माल्टा में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान 50 देशों के लोगों के सामने राजस्थान के परंपरागत घूमर नृत्य को प्रस्तुत किया।  

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

धोली मीणा जी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का मान बढ़ाने हेतु हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। इसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी धोली की ताऱीफ करते हुए लिखा कि राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित कर घूमर नृत्य को यूरोप माल्टा में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के दौरान देखना गौरवान्वित करने वाला क्षण है।दौसा की बेटी, धोली मीणा द्वारा इसको प्रस्तुत करने पर ढ़ेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति ही है।

ADVERTISEMENT

धोली ने न केवल अपने डांस से लोगों का दिल जीता बल्कि विदेशी लोगों को राजस्थानी खाने का स्वाद चखा कर उनका दिल भी जीत लिया। धोली ने दाल, बाटी, चूरमा खुद अपने हाथों से बनाया भी और उसे लोगों को परोसा भी। लोगों को उनका खाना काफी पसंद आया। इसे लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राजस्थानी संस्कृति और वेशभूषा में संस्कारों के साथ साथ आप राजस्थान की शान ही नहीं अपितु पूरे अखंड भारत की विरासत से दुनिया में परचम लहराने का काम कर रही है । प्रसाद की कविता आप पर सटीक बैठती है कि नारी! तुम केवल श्रद्धा हो विश्वास-रजत-नग पगतल में। पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में। 

ADVERTISEMENT

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि राजस्थान वीरों की धरा है, इसमें त्याग,सेवा, समर्पण, बलिदान, आदि मिट्टी के कण कण में बसा हुआ है, आप ने राजस्थान की संस्कृति को विश्व पटल पे प्रदर्शित किया आप को बहुत बहुत बधाई एवं हृदय की अतल गहराइयों से धन्यवाद प्यारी बहिना। अब लोग तो लगातार धोली मीणा के डांस और खाने को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपका इसे लेकर क्या कुछ कहना है,कॉमेंट बॉक्स में हमें लिखकर बता सकते हैं। 

Dholi Meena, a resident of Dausa, often remains in the discussion about her style. Dholi, who did not forget the Rajasthani culture even while living abroad, has once again raised the prestige of not only the state but also the country. Dholi won everyone’s heart by dancing Ghoomar in front of 50 countries during an international festival in Malta, Europe. Now people from all over the country are praising Dholi fiercely. Seeing Dholi’s dance, Princess Diya also praised him. Diya tweeted on Twitter that Dausa resident Dholi Meena ji presented Rajasthan’s traditional Ghoomar dance in front of people from 50 countries during the international cultural festival in Europe Malta.

Hearty congratulations and many best wishes to Dholi Meena ji for raising the prestige of Rajasthan at the international level. Regarding this, Union Law Minister Arjun Ram Meghwal also praised Dholi and wrote that it is a proud moment to see Ghoomar dance showcasing the glorious culture of Rajasthan during the international cultural festival in Europe Malta. It was performed by Dausa’s daughter, Dholi Meena. Many congratulations and best wishes for the presentation. Our real heritage is our culture.

Dholi not only won the hearts of people with his dance but also won the hearts of foreigners by giving them a taste of Rajasthani food. Dholi himself made dal, baati, churma with his own hands and served them to the people. People liked his food very much. People are now praising him fiercely on social media. One user wrote that along with rituals in Rajasthani culture and costumes, you are not only the pride of Rajasthan but also working to hoist the flag in the world with the heritage of unbroken India. Prasad’s poem suits you well that woman! You are only faith in faith-silver-nag pagtal. Piyush – flow like a source in the beautiful plane of life.

So there a user wrote that Rajasthan is the land of heroes, sacrifice, service, dedication, sacrifice, etc. are embedded in every particle of the soil, you have displayed the culture of Rajasthan on the world stage, many congratulations and heart Thank you from the bottom of my heart dear sister. Now people are continuously praising Dholi Meena for her dance and food. What do you have to say about this, you can tell us by writing in the comment box.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT