Rajasthan Congress में Dudi की बढ़ी Gehlot से नज़दीकियां, Pilot से बढ़ी तल्खियां!

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

In Rajasthan Congress Dudi closeness with Gehlot increased tension increased with Pilot

social share
google news

कभी पायलट के नज़दीक रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी अब गहलोत के हो चुके हैं। रामेश्वर डूडी आज बीकानेर के नोखा में किसान सम्ममेलन करने जा रहा हैं। मौका डूडी के किसान सम्मेलन का है लेकिन कहा जा रहा है ये डूडी का शक्ति प्रदर्शन है। क्योंकि इस किसान सम्मेलन में कभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धृतराष्ट्र बुलाने वाले डू़डी ने ना सिर्फ गहलोत को बल्कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सभी मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों को बुलाया है। लेकिन हैरत की बात ये है कभी विपक्ष में रहते हुए साथ संघर्ष करने वाले सचिन पायलट को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक रामेश्वर डूडी का किसान सम्मेलन और इसमें गहलोत खेमे के नेताओं का जमघट नए सियासी समीकरणों को पेश करने वाला है। जिसके बाद चर्चाएं है की क्या ये डूडी का शक्ति प्रदर्शन है या फिर गहलोत का । सियासी जानकारों का ये भी कहना है की ये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक रणनीति का हिस्सा है। और इसके तहत इसे पायलट को सियासी जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। रामेश्वर डूडी विपक्ष में रहते हुए पायलट के नजदीकी थे। अब उन्हीं डूडी से पायलट को सियासी जवाब देने की रणनीति अपनाई गई है।

चलिए अब आपको ये भी बता दे की रामेश्वर डूडी कैसे पायलट से दूर और गहलोत के नज़दीक होते चले गए।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

दरअसल रामेश्वर डूडी बीकानेर की नोखा सीट से 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद अक्टूबर 2019 में राजस्थान ​​क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ने को लेकर डूडी सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ हो गए। जिसके बाद डूडी ने गहलोत को धृतराष्ट्र तक कहा था। और गहलोत और डूडी के बीच लंबे समय तक दूरियां रही। साल 2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूडी को राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद डूडी गहलोत के करीबी बन गए। तो वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट और रामेश्वर डूडी विपक्ष में रहते हुए खूब नजदीक रहे, लेकिन नवंबर 2018 में टिकटों के वितरण को लेकर दोनों के रिश्ते बिगड़ने शुरू हुए थे। 

Former Leader of Opposition Rameshwar Dudi, who was once close to Pilot, has now become Gehlot’s side. Rameshwar Dudi is going to hold a Kisan Sammelan at Nokha in Bikaner today. The occasion is for Dudi’s Kisan Sammelan but it is being said that this is Dudi’s show of strength. Because in this Kisan Sammelan, Dudi, who once called Chief Minister Ashok Gehlot as Dhritarashtra, has called not only Gehlot but also State President Govind Singh Dotasara, Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa and all ministers, Congress MLAs. But the surprising thing is that Sachin Pilot, who used to struggle while being in the opposition, has been kept away from this program.According to political experts, Rameshwar Dudi’s Kisan Sammelan and the gathering of Gehlot camp leaders is going to introduce new political equations. After which there are discussions whether this is Dudi’s show of strength or Gehlot’s. Political experts also say that this is a part of Chief Minister Ashok Gehlot’s strategy. And under this it is being seen as a political answer to the pilot. Rameshwar Dudi was close to Pilot while in opposition. Now the strategy of giving a political answer to the pilot has been adopted from the same Doody.

ADVERTISEMENT

Let us now also tell you how Rameshwar Dudi kept moving away from Pilot and closer to Gehlot.In fact, Rameshwar Dudi had lost the 2018 assembly elections from Bikaner’s Nokha seat. After this, in October 2019, Doody turned against CM Ashok Gehlot for contesting the Rajasthan Cricket Association elections. After which Dudi called Gehlot till Dhritarashtra. And there was a long distance between Gehlot and Dudi. In the year 2021, Chief Minister Ashok Gehlot made Dudi the chairman of the Rajasthan Agriculture Industry Development Board. After which Dudi became close to Gehlot. On the other hand, Sachin Pilot and Rameshwar Dudi remained very close while in the opposition, but in November 2018, their relationship started deteriorating due to the distribution of tickets.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT