भाया और गहलोत पर कुंदनपुर का हमला, कांग्रेस के घर में नई मुसीबत!

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Kundanpur attack on Bhaya and Gehlot, new trouble in Congress house!

social share
google news

राजस्थान की सियासत हर रोज नए मोड़ ले रही है. कर्नाटक की सत्ता में काबिज होने के बाद कांग्रेस की पैनी निगाहें अब राजस्थान पर है जहां एक परंपरा को तोड़कर दोबारा सत्ता पर काबिज होने की जद्दोजहद है. लिहाजा ऐसे में कांग्रेस अपने घर के मतभेद दूर करके मजबूती से चुनाव में उतरना चाहती है. सचिन पायलट की ओर से तीन प्रमुख मांगों को लेकर गहलोत सरकार को दिया गया अल्टीमेटम समाप्त होने को है। पायलट द्वारा दी गई अल्टीमेटम की अवधि 31 मई को पूरी हो जाएगी। लेकिन फिलहाल हालात को देखते हुए नहीं लग रहा है इसी बीच कोटा जिले में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया की ओर से आयोजित सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम गहलोत के शिरकत करने पर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सीएम गहलोत और मंत्री प्रमोद जैन भाया दोनों पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साधा है। विधायक भरत सिंह ने सीएम गहलोत को ऐसा पत्र लिख दिया है, जिस पर सियासी बवाल तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बारां जिले में पहुंचकर खनन और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की ओर से आयोजित निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद कोटा के सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया दोनों को ही भ्रष्टाचार के मामले पर जमकर घेरा। विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने एक पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम लिखकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सार्वजनिक कर दिया है। मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पत्र का विषय लिखा है ‘भ्रष्टाचार की गंगा की खोज करते-करते मुख्यमंत्री आखिर पहुंचे गंगोत्री। ईमानदारी की दुहाई देने वाले सीएम खुद खुलेआम भ्रष्टाचार को आशीर्वाद देते हैं विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अपने लेटर हेड पर लिखे पत्र का मजमून इस तरह रखा… “आदरणीय अशोक गहलोत साहब, वर्ष 2019-20 में वर्तमान कांग्रेस सरकार का प्रथम बजट पेश करते समय आपने प्रश्न किया था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा किसने बहाई। बजट भाषण के पेज 20 पर पैरा 81 में आपने यह कहा था कि ‘भ्रष्टाचार की इस बहती गंगा में ईमानदार लोग भी भ्रष्ट हो गए हैं।’ आपने सोच समझकर अपने मन की बात कही थी। बापू के सिद्धांतों पर अमल करते हुए उनके सपनों को साकार करने की बात भी उनकी 150वीं जयंती पर अपने बजट भाषण में की थी। 26 मई 2023 को बारां में भाया द्वारा आयोजित महाकुंभ में जाकर आपने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी की दुहाई देने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं खुलेआम भ्रष्टाचार को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Kundanpur attack on Bhaya and Gehlot, new trouble in Congress house!

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT