Oath Ceremony: मंच पर साथ नजर आए गहलोत और शेखावत, दोनों के बीच क्या हुई चर्चा? देखें
Oath Ceremony: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ (Oath Ceremony) ली. इस दौरान दीया कुमारी (diya kumari) और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे. वहीं, तमाम कयासों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे […]
ADVERTISEMENT
![Oath Ceremony: मंच पर साथ नजर आए गहलोत और शेखावत, दोनों के बीच क्या हुई चर्चा? देखें Rajasthantak](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/rjtak/images/story/202312/untitled-design-2023-12-15t133754.936-768x432.png?size=948:533)
Oath Ceremony: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ (Oath Ceremony) ली. इस दौरान दीया कुमारी (diya kumari) और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे. वहीं, तमाम कयासों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं. दिलचस्प बात यह रही है कि गहलोत के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंच पर नजर आए. इस तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है.
यह तस्वीर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि गजेंद्र सिंह शेखावत को लेकर गहलोत और जिस गहलोत को लेकर शेखावत, दोनों ही आक्रामक रहते हैं. यहां तक कि मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है. ऐसे में अगल-बगल बैठकर दोनों कानों में गुफ्तगू क्या की? इसे लेकर चर्चा बढ़ गई है.
यहां देखें वीडियो
#WATCH जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/dpX5L86ugW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2023
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT