Rajasthan Exit Poll Result 2023: कितने सटीक होते हैं एग्जिट पोल, 2018 में बीजेपी-कांग्रेस की बताई थी इतनी सीटें

राजस्थान तक

ADVERTISEMENT

Rajasthan Exit Poll Result 2023: कितने सटीक होते हैं एक्जिट पोल, 2018 में बीजेपी-कांग्रेस की बताई थी इतनी सीटें
Rajasthan Exit Poll Result 2023: कितने सटीक होते हैं एक्जिट पोल, 2018 में बीजेपी-कांग्रेस की बताई थी इतनी सीटें
social share
google news

Rajasthan Exit Poll Result 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान (Rajasthan Election 2023) प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब 3 दिसंबर को रिजल्ट से पहले कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आएंगे. इन एग्जिट पोल में पता लगेगा कि इस बार सत्ता परिवर्तन होगा या फिर सरकार रिपीट होगी. इन एग्जिट पोल के तमाम दावों में कितनी सच्चाई होती है, आप इस बात का अंदाजा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल से लगा सकते हैं. आज हम आपको अलग-अलग एजेंसियों के कई सारे एग्जिट पोल की जानकारी देंगे, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछली बार जो एग्जिट पोल के नतीजे आए वह कितने सच साबित हुए?

आपको बता दें 2018 में भाजपा को 73, कांग्रेस को 99, 6 सीटें बसपा और 3 सीटें आरएलपी को मिली थी. इसके सीटें अलावा बाकि अन्य के खाते में गई थी.

2018 में एग्जिट पोल के नतीजे देखें

आज तक-एक्सिस माय इंडिया

  • भाजपा 63 सीटें
  • कांग्रेस 130 सीटें
  • अन्य 06 सीटें

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स

  • भाजपा 85 सीटें
  • कांग्रेस 105 सीटें
  • अन्य 09 सीटें

रिपब्लिक-जन की बात

  • भाजपा 93 सीटें
  • कांग्रेस 91 सीटें
  • अन्य 15 सीटें

रिपब्लिक-सी वोटर

  • भाजपा 60 सीटें
  • कांग्रेस 137 सीटें
  • अन्य 02 सीटें

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT