axis My India exit poll for rajasthan 2024: राजस्थान में कौन किस सीट पर मार रहा बाजी, देखें 25 सीटों की फुल लिस्ट
axis My India exit poll for rajasthan Seat Wise Result 2024: राजस्थान की 25 सीटों का एग्जिट पोल जारी हो गया है. 11 सीटों पर कांटे की टक्कर है, वहीं इतनी सीटों पर कांग्रेस बाजी मार रही है.

Lok sabha election 2024 exit poll result: राजस्थान (rajasthan exit poll 2024) की 25 सीटों पर अलग-अलग एग्जिट पोल अलग-अलग दावे आ गए हैं. वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (india today axis my india) ने सीटवार एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं. इसमें जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत के दावे कर रही है वहां एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर बताई गई है. इन 11 सीटों में 5 पर बीजेपी और 5 पर कांग्रेस को आगे भारी बताया गया है. वहीं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी का पलड़ा कांग्रेस के मुकाबले भारी बताया गया है.
2 सीट गंगानगर (SC) और दौसा (SC) में कांग्रेस को भारी बताया गया है. वहीं 12 सीटों पर बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है. नागौर लोकसभा सीट जहां बीजेपी से ज्योति मिर्धा (Jyoti mirdha) और इंडिया गटबंधन से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) मैदान में हैं. इस सीट को लेकर india today axis my india के एग्जिट पोल रिजल्ट के मुताबिक क्लोज फाइट में बीजेपी लीड लेती हुई दिख रही है. वहीं बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय और कांग्रेस के बीच फाइट बताया गया है.
इसमें भी निर्दलीय को लीड लेते हुए बताया गया है. ध्यान देने वाली बात है कि इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र भाटी हैं जिनकी वजह से ये सीट देशभर में चर्चा में है. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल और बीजेपी के उम्मीदवार कैलाश चौधरी हैं.
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया (india today axis my india) के एग्जिट पोल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav gehlot) की सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है. एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक इस सीट पर बीजेपी लीड लेती हुई दिख रही है. स्थानीय पत्रकारों का मानना है कि इस सीट पर यदि सचिन पायलट ने वैभव के लिए सभा की होती तो वे बड़े अंतर से जीत जाते. यहां क्लिक करके पढ़ें क्या कहते हैं पत्रकार
यह भी पढ़ें...
इन सीटों पर कांग्रेस जीती तो बदल जाएगी पूरी गणित
जिन 11 सीटों पर क्लोज फाइट है वे हैं चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर, नागौर, बाड़मेर, जालौर, बांसवाड़ा. इनमें 5 सीटों पर कांग्रेस लीड ले रही है. यदि बाकी 5 सीटें भी निकल गईं तो कांग्रेस को करीब 12-13 सीटें मिल सकती हैं. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा इन्हीं सीटों को जोड़कर 12-13 सीटों पर कांग्रेस के जीत का दावा कर रहे हैं. यहां क्लिक करके पढ़ें कांग्रेस पार्टी का एग्जिट पोल
यहां देखें सीटवार पूरी लिस्ट
लोकसभा कोड | लोकसभा सीट | मोस्ट पापुलर पार्टी |
1 | गंगानगर | कांग्रेस |
2 | बीकानेर | बीजेपी |
3 | चूरू | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
4 | झुंझुनूं | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
5 | सीकर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/सीपीआई (एम) |
6 | जयपुर ग्रामीण | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
7 | जयपुर | बीजेपी |
8 | अलवर | बीजेपी |
9 | भरतपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
10 | करौली धौलपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
11 | दौसा | कांग्रेस |
12 | टोंक सवाई माधोपुर | कांटे की टक्कर-कांग्रेस/बीजेपी |
13 | अजमेर | बीजेपी |
14 | नागौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/आरएलपी |
15 | पाली | बीजेपी |
16 | जोधपुर | बीजेपी |
17 | बाड़मेर | कांटे की टक्कर-निर्दलीय/कांग्रेस |
18 | जालौर | कांटे की टक्कर-बीजेपी/कांग्रेस |
19 | उदयपुर | बीजेपी |
20 | बांसवाड़ा | कांटे की टक्कर-BAP/बीजेपी |
21 | चित्तौड़गढ़ | बीजेपी |
22 | राजसमंद | बीजेपी |
23 | भीलवाड़ा | बीजेपी |
24 | कोटा | बीजेपी |
25 | झालावाड़ बारां | बीजेपी |