लाइव

Nitish Kumar Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार 10वीं बार बनें बिहार के मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम सहित 26 मंत्रियों ने भी लिया शपथ, देखें अपडेट्स

बिहार में आज नई सरकार का गठन हो गया है और नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लें ली है. नीतीश के साथ ही बीजेपी के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित 26 मंत्रियों ने आज शपथ ली हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

Nitish Kumar Oath Ceremony
Nitish Kumar Oath Ceremony
social share
google news

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुआ. नीतीश कुमार ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ली है. उनके साथ-साथ बीजेपी के दो डिप्टी-सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें कई बड़े चेहरे जैसे  विजय कुमार चौधरी, मंगल पाण्डेय, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जायसवाल, संतोष कुमार सुमन, राम कृपाल यादव सहित अन्य नेता शामिल है.

इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती रात पटना पहुंचे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री आज गांधी मैदान पहुंचे जिसके बाद यह समारोह शुरू हुआ. 

शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए...

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 01:04 PM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही रितेश पाण्डेय ने लगाया बड़ा आरोप

    Live Updates Bihar CM Oath: नीतीश कुमार ने एक ओर शपथ लिया तो वहीं दूसरे ओर भोजपुरी एक्टर और जन सुराज पार्टी के करगहर सीट से उम्मीदवार रहें रितेश पाण्डेय ने बड़ा आरोप लगाया है. रितेश पाण्डेय ने कहा कि इन लोगों ने 10000 रुपए देकर वोट खरीदा है. सुनिए उन्होंने और क्या कुछ आरोप लगाया है.

     

  • 12:25 PM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही विपक्ष ने कही बड़ी बात

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के CM बनने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'हम नीतीश कुमार जी को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें कोई 'धोखा' न लगे, और वे अपना कार्यकाल पूरा कर पाएं.'

     

  • 12:13 PM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: पीएम मोदी ने मंच से लहराया गमछा

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: पटना में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर एक बार मंच से गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया है.

     

  • 12:10 PM • 20 Nov 2025

    Bihar CM Oath Ceremony LIVE: गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर श्रेयसी सिंह बनी मंत्री

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयशी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.

     

  • 12:06 PM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर एमडी जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रामा निषाद ने शपथ ली.
     

  • 12:02 PM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: राम कृपाल यादव ने भी मंत्री पद की शपद

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.

     

  • 11:58 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: इन नेताओं ने भी ली शपथ

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.

     

  • 11:56 AM • 20 Nov 2025

    Live Bihar CM Shapath: विजय सिन्हा ने ली मंत्री पद की शपथ

    Live Updates Bihar CM Oath: बिहार भाजपा विधायक दल के उप -नेता विजय कुमार सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

     

  • 11:51 AM • 20 Nov 2025

    Live Bihar CM Shapath: सम्राट चौधरी ने ली शपथ

    Live Updates Bihar CM Oath: बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने ली शपथ.

     

  • 11:44 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार ने ली शपथ

    Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है.

     

  • 11:26 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: शपथ से ऐन वक्त आई फाइनल लिस्ट

    Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: शपथ से ऐन वक्त पहले मंत्रियों की फाइनल लिस्ट आ गई है. देखें पूरी लिस्ट.

    1. सम्राट चौधरी
    2. विजय कुमार सिन्हा
    3. विजय कुमार चौधरी
    4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
    5. श्रवण कुमार
    6. मंगल पाण्डेय
    7. दिलीप कुमार जायसवाल
    8. अशोक चौधरी
    9. लेशी सिंह
    10. मदन सहनी
    11.नितिन नवीन
    12. राम कृपाल यादव
    13.संतोष कुमार सुमन
    14. सुनील कुमार
    15. मो जमा खान
    16. संजय सिंह टाईगर
    17. अरुण शंकर प्रसाद
    18. सुरेंद्र मेहता
    19. नारायण प्रसाद
    20. रमा निषाद
    21. लखेन्द्र कुमार रौशन
    22. श्रेयसी सिंह
    23. प्रमोद कुमार
    24. संजय कुमार
    25. संजय कुमार सिंह
    26. दीपक प्रकाश

  • 11:14 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान

    Bihar CM Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह से पहले चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, 'यह मेरी पार्टी के लिए एक बड़ा दिन है. मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे.'

  • 11:03 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: अमित शाह और जेपी नड्डा पहुंचे गांधी मैदान

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा गांधी मैदान पहुंच चुके है.

     

  • 10:56 AM • 20 Nov 2025

    Bihar CM Oath Ceremony LIVE: पटना के गांधी मैदान में खचाखच भीड़

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में लोगों की खचाखच भीड़ है. ऊपर से देखिए पूरे मैदान का नजारा.

     

  • 10:52 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: पीएम मोदी पहुंचे पटना

    Live Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे. इस बार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंच गए है.

  • 10:40 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश पहुंचे अमित शाह से मिलने

    Bihar CM Oath Ceremony LIVE Updates: कुछ देर पहले ही नीतीश कुमार सीएम हाउस से निकले थे. लेकिन वे गांधी मैदान के बजाय होटल मौर्य पहुंचे है. वे वहां अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक इसके बाद ही दोनों नेता गांधी मैदान पहुंचेंगे.

  • 10:32 AM • 20 Nov 2025

    Live Bihar CM Shapath: नीतीश की 25 मंत्री की टीम शपथ लेने को तैयार

    Live Updates Bihar CM Oath: नीतीश कुमार के साथ-साथ आज कुल 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इसमें 14 मंत्री बीजेपी के होंगे जिसमें की 9 नए चेहरे शामिल होंगे. वहीं जदयू के कोटे से 9 मंत्री शपथ लेंगे जो पुराने चेहरे ही है. वहीं 1 चिराग पासवान, 1 उपेंद्र कुशवाहा और 1 जीतन राम मांझी की पार्टी के विधायक आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

  • 10:24 AM • 20 Nov 2025

    Live Nitish Kumar Oath Ceremony: कौन-कौन मंत्री लेंगे शपथ?

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: नीतीश कुमार के साथ-साथ कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसके लिए देखें खास रिपोर्ट.
     

     

  • 10:19 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE Updates: सम्राट चौधरी ने शपथ से पहले कही ये बात

    Live Updates Bihar CM Oath: नीतीश कुमार के साथ-साथ आज बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि, 'बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं. बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है और NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा.'
     

     

  • 10:03 AM • 20 Nov 2025

    Nitish Kumar Oath Ceremony Live Updates: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भी आया फोन

    Live Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में शपथ ग्रहण से पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी फोन आया है. यानी की दिलीप जायसवाल भी शपथ लेंगे. अब बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई और ही बैठेगा.

follow on google news