Rajasthan Election Phase 2 Voting update: लोकसभा चुनाव संपन्न, 25 सीटों पर 61.54% वोटिंग, Barmer-Banswara में बंपर मतदान

ललित यादव

27 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 27 2024 9:14 AM)

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा का चुनाव समाप्त हो गया है. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ, जिसमें 57.87% वोटिंग हुई. वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें 64.56% मतदान हुआ. राज्य की कुल 25 सीटों पर 61.54% मतदान हुआ. पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में 6.28% मतदान अधिक हुआ.

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न, 25 सीटों पर 61.54% वोटिंग, बाड़मेर-बांसवाड़ा में हुई बंपर मतदान 

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव संपन्न, 25 सीटों पर 61.54% वोटिंग, बाड़मेर-बांसवाड़ा में हुई बंपर मतदान 

follow google news

Rajasthan Election Phase 2 Voting update:  राजस्थान में लोकसभा का चुनाव समाप्त हो गया है. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को हुआ, जिसमें 57.87% वोटिंग हुई. वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें 64.56% मतदान हुआ. राज्य की कुल 25 सीटों पर 61.54% मतदान हुआ. पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में 6.28% मतदान अधिक हुआ. लेकिन 2019 की तुलना में दूसरे चरण में 3.86% मतदान कम हुआ. वहीं 2019 में 25 सीटों पर 66.34% वोटिंग हुई थी जो कि इस बार से 4.80% कम है. अब 39 दिन बाद यानी 4 जून को नतीजे जारी होंगे. 

यह भी पढ़ें...

दूसरे चरण की टॉप 5 सीट 

प्रदेश के दूसरे चरण में बांसवाड़ा जिले के घटोल में टॉप रिकॉर्ड 80.85% मतदान हुआ. इसके बाद बाड़मेर लोकसभा सीट के बायतू में 80.10%, जैसलमेर में 78% मतदान हुआ. वहीं बागीडौरा में 76.66%, बाड़मेर में 75.97% वोटिंग हुई. वहीं सबसे चर्चित प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के विधानसभा क्षेत्र शिव में 74.33% वोटिंग हुई. 

राजस्थान की टॉप 5 सीटें... जहां हुई सबसे अधिक वोटिंग

  • बाड़मेर- 74.25%
  • बांसवाड़ा - 72.77%
  • कोटा- 71.42%
  • झालावाड़-बारां- 69.03%
  • चित्तौड़गढ़ - 68.31%

 

दूसरे फेज में किस सीट पर कितनी वोटिंग?

  1. टोंक-सवाईमाधोपुर- 56.55%,
  2. अजमेर - 59.73%, 
  3. बांसवाड़ा - 72.77%,, 
  4. बाड़मेर- 74.25%,
  5. भीलवाड़ा - 60.47%, 
  6. चित्तौड़गढ़ - 68.31%, 
  7. जालौर - 62.56%, 
  8. झालावाड़-बारां- 69.03%, 
  9. जोधपुर- 63.89%, 
  10. कोटा- 71.42%,
  11. पाली- 57.36%, 
  12. राजसमंद-58.46%, 
  13. उदयपुर- 64.53% 

पहले चरण की12 सीटों पर कितना मतदान?

  1. झुंझुनूं- 53.63%    
  2. जयपुर ग्रामीण- 57.65%    
  3. गंगानगर- 67.21%    
  4. अलवर- 60.61%    
  5. सीकर- 58.43%    
  6. भरतपुर- 53.43%    
  7. करौली धौलपुर- 50.02%    
  8. दौसा- 56.39%    
  9. बीकानेर- 54.57%    
  10. नागौर- 57.60%    
  11. जयपुर- 63.99%    
  12. चूरू- 64.22%

यह भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election Voting Turnout: राजस्थान में 2014 के बाद पहले फेज की वोटिंग में बड़ी गिरावट, किसको होगा नुकसान? 

    follow google newsfollow whatsapp